{"_id":"599c7afc4f1c1b61038b46c6","slug":"101503427324-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
मोहल्ला शेखजादगान में कार सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश की गई। बदमाशों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ की और फरार हो गए। एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
मोहल्ला शेखजादगान निवासी पूर्व प्रधान सुरेश का इदरीश बेग बिहार कॉलोनी के निकट 46 बीघा भूमि स्थित है। जिसके निकट कुछ भूमाफिया जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे हैं। उक्त लोग पिछले तीन वर्षों से सुरेश की कृषि भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके प्लाटिंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उसके के द्वारा विरोध करते हुए तहसील दिवस में शिकायत गई थी। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि सोमवार रात्रि को 11 बजे के लगभग उसका बेटा हरिमोहन घर के पास खड़ा था। उसी समय सिल्वर रंग की कार में सवार बदमाशों ने प्रार्थी पर अवैध हथियारों से हत्या की नियत से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। जिसमें प्रार्थी का बेटा बाल-बाल बच गया, लेकिन बदमाशों ने किसान गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए भारी क्षति पहुंचाई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
किसान के साथ लूट की कोशिश
कांधला। गांव नान्नुपुरी निवासी किसान चंदन कश्यप कस्बा स्थित यूको बैंक शाखा में पैसे निकालने के लिए आया था। रकम निकालने के बाद वह घर जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश भी उसके पीछे लग गए। उक्त दृश्य को देख रहे बाइक सवार पुलिसकर्मी सुशील और अन्य सहयोगी पुलिसकर्मी ने बदमाशों को पीछा किया। बदमाशों ने सूनसान जगह चंदन के साथ छीना छपटी कर रकम लूटने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए।