{"_id":"595fde3c4f1c1b553f8b4653","slug":"101499455036-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के मामले में डेढ माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के मामले में डेढ माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
दभेड़ी खुर्द में डेढ़ महीने पहले महिला से हुए गैंगरेप के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम दभेड़ी खुर्द निवासी महिला ने अदालत से गुहार लगाई थी कि 17 मई 2017 की रात 10 बजे वह दादा के साथ घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य किसी जरूरी कार्य से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही इकराम, राशिद, वासिल, इंतजार और वादिल ने घर में घुसकर उसके दादा को तमंचे से गोली मारने की धमकी देते हुए आतंकित किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ कैराना कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता अदालत की शरण में पहुंची।
जिस पर अदालत ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है।