{"_id":"6a9592116b157765590183aa","slug":"truck-crashes-into-bridge-pillar-in-balugloa-driver-dies-kangra-news-c-95-1-kng1004-253274-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बालूग्लोआ में पुल के पिलर से टकराया ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बालूग्लोआ में पुल के पिलर से टकराया ट्रक, चालक की मौत
Tue, 01 Sep 2026 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
बलूग्लोआ में पुल के पिलर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ सरिया से लदा ट्रक। -स्रोत : जागरूक पा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मटौर-शिमला फोरलेन पर बालूग्लोआ के समीप सोमवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर फोरलेन के पुल के पिलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे लदा सरिया केबिन को चीरते हुए चालक के शरीर के आर-पार निकल गया।
हादसे में चैतड़ू निवासी चालक प्रवीण कुमार (50) पुत्र पोरखी राम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव केबिन के भीतर सरियों के बीच बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और राहत दल को शव बाहर निकालने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा। बचाव कार्य में दो पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। इस दौरान एनएचएआई की टीम भी बचाव कार्य में जुटी रही।
पुलिस के मुताबिक ट्रक सरिया लेकर गगल जा रहा था। बालूग्लोआ पहुंचते ही ट्रक बेकाबू हो गया। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होना हादसे की वजह माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर सरिया बिखरने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मलबा और ट्रक हटाने के बाद ही यातायात सुचारू हो पाया। डीएसपी ज्वालामुखी संजय शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
लोअर मैंझा में सड़क से नीचे उतरी पर्यटकों की कार
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के तहत लोअर मैंझा में सोमवार शाम एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के वक्त कार में चालक समेत चार लोग सवार थे, जो पंजाब से हिमाचल घूमने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पालमपुर से परौर की तरफ जा रही थी। मोड़ के पास चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे जा गिरी। गनीमत यह रही कि कार सवार सभी चारों लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए। सभी सवारियों के सुरक्षित होने के कारण पुलिस में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।