{"_id":"6a402157c21559f8bd0f5b2f","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-168540-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महताब के मोबाइल से खुलेगा गैंग से जुड़े बदमाशों का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महताब के मोबाइल से खुलेगा गैंग से जुड़े बदमाशों का राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कांधला क्षेत्र में खंदरावली पुलिया के निकट आदर्श मंडी व कांधला थाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश महताब के मोबाइल फोन से उसके गैंग से जुड़े बदमाशों का राज खुलेगा। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उधर, पुलिस मौके से भागे बदमाश की पहचान व तलाश में जुटी है।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में मुजफ्फरनगर हाईवे पर जलालपुर कट के निकट शुक्रवार को सुबह तीन बजे गांव हाथी करौदा निवासी किसान नरेंद्र व उनके भाई नरेशपाल से बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर मोबाइल फोन व 180 रुपये लूट लिए थे और बाइक की चाबी निकालकर भाग गए थे। आदर्श मंडी व कांधला थाना पुलिस के साथ खंदरावली पुलिया के निकट बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में मुकीम काला गैंग का कैराना निवासी बदमाश महताब मारा गया था। महताब पर डीआईजी स्तर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मौके से उसका साथी बदमाश भाग गया था। पुलिस टीमें महताब के साथी की पहचान करने में जुटी हैं। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि महताब का मोबाइल फोन मिला है। इसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल से उसके साथी के अलावा फोन में मिले नंबरों से उसके गैंग से जुड़े बदमाशों की भी पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से भी मौके से भागे महताब के साथी की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही गैंग से जुड़े बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
-- --
पुलिस को देखकर चिल्लाया बदमाश, महताब पुलिस आ गई गोली मार
शामली। महताब का साथी बदमाश भी शातिर दिमाग है। दो किसान भाइयों से लूट करने के बाद दोनों बदमाश खंदरावली पुलिया के निकट नलकूप पर छिपने के लिए रुके हुए थे। पुलिस तलाश करते हुए वहां पहुंची, तभी महताब के साथी की नजर पड़ी तो उसने चिल्लाकर महताब से कहा कि पुलिस आ गई, गोली मार। इसके बाद बदमाशों ने नलकूप की आड़ लेकर पुलिस टीम फायरिंग की। पुलिस ने सरेंडर करने की चेतावनी भी दी लेकिन उसका असर नहीं पड़ा। इसके बाद फिर से बदमाश ने चिल्लाकर कहा महताब तुम फायर करते रहो। मौका पाकर निकल जाएंगे। इसके बाद बदमाश रुक-रुककर फायरिंग करते रहे। बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में एक गोली कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि एक गोली आदर्श मंडी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। आदर्श मंडी थाने के दरोगा दीपचंद हाथ में गोली लगने से घायल हुए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई को देखकर बदमाश बोला महताब भाग जल्दी भाग। इसके बाद साथी बदमाश तो मौके से भाग गया लेकिन महताब पुलिस की एक गोली लगने से ढेर हो गया।