{"_id":"6a2084a26ae99ed6ad0b1fdc","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-166842-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: युवक ने किशोरी से बनाए अनैतिक संबंध, धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: युवक ने किशोरी से बनाए अनैतिक संबंध, धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ दूसरे वर्ग के युवक पर एक साल से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनैतिक संबंध बनाने का आरोप है। पीड़ित किशोरी की मां ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। अलग-अलग वर्ग से जुड़ा मामला होने पर हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता ने बुधवार को शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री केा दूसरे मोहल्ले का रहने वाले दूसरे वर्ग का युवक पिछले करीब एक साल से अनैतिक संबंध बना रहा है। इसकी जानकारी उन्हें उस समय हुई जब उसकी बेटी गुमसुम रहने लगी। उन्होंने किशोरी से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी उसे डरा-धमकाकर उसके साथ संबंध बना रहा था।
इसके बाद पीड़िता कोतवाली में पहुंची। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले उससे बातचीत शुरू की। इसके बाद उसे झांसे में लेकर अनैतिक संबंध बना लिए। आरोप है कि आरोपी युवक ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ एक साल से अनैतिक संबंध बना रहा था।
विज्ञापन
उधर, इस मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अर्जुन गौतम ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी सुमित शुक्ला ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी सुऐब को गिरफ्तार कर लिया गया है।