फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: पुलिस ने तमंचे सप्लायर को किया गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime news
कांधला। गांव गढ़ीदौलत में पत्नी व दो बेटियों की हत्या में इस्तेमाल हुए तमंचों को सप्लाई करने वाले आरोपी मुबारिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी फारुख ने 10 दिसंबर की रात को अपनी पत्नी ताहिरा व दो बेटियों आफरीन व सहरीन की हत्या कर दी थी। फारुख ने तीनों के शव आंगन में पहले से बनवाए गए सात फुट गहरे गड्ढे में डालकर मिट्टी में दबा दिए थे और उस पर ईंटें बिछाकर सीमेंट का घोल डालकर पक्का फर्श कर दिया था।
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद 16 दिसंबर को सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ था। फारुख ने अपनी पत्नी व बड़ी बेटी आफरीन की गोली मारकर हत्या की थी, जबकि छोटी बेटी सहरीन को गला दबाकर मारा था। पुलिस ने हत्यारोपी फारुख को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी फारुख ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसने हत्या करने के लिए कैराना क्षेत्र के गांव गंदराऊ निवासी व्यक्ति से तीन तमंचे और कारतूस खरीदे थे। पुलिस तभी से तमंचा सप्लायर की तलाश में जुटी थी। सोमवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तमंचा सप्लायर क्षेत्र में फिर से तमंचा व कारतूस की सप्लाई करने के लिए आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने असदपुर जिड़ाना रजबहे की पुलिया के निकट से तमंचा सप्लायर मुबारिक निवासी गांव गंदराऊ थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस 315 बोर, सात प्रतिबंधित कारतूस 62 बोर के बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचे बनाकर कैराना व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed