फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: कुर्बान गैंग का सक्रिय सदस्य था मुठभेड़ में मारा गया इनामी महताब

Sun, 05 Oct 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली। जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश महताब गांव हिंड निवासी कुर्बान गैंग का सक्रिय सदस्य था। वह थानाभवन थाने का हिस्ट्रीशीटर था। वह जनपद शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और सहारनपुर में लूट, डकैती व चोरी की घटनाओं में शामिल रहा। कई साल से महताब बुढ़ाना क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा में परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन

जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी महताब के खिलाफ थानाभवन थाने पर 2010 में चोरी का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 2017 में अपहरण का और 2024 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह कुर्बान गैंग से मिलकर लूट, चोरी व डकैती की घटनाओं में शामिल रहा। 2023 में कुर्बान गैंग ने गांव हिंड में एक किसान के यहां डकैती डाली थी। इस घटना के बाद महताब चर्चाओं में आया था। डकैती डालने से पहले उसी रात को महताब ने गैंग के साथ मिलकर गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में बाइक लूटी थी।
विज्ञापन

लूटी गई बाइक का इस्तेमाल डकैती डालने में किया गया था। महताब के खिलाफ थानाभवन थाने में डकैती व गढ़ीपुख्ता थाने पर लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। 11 मई 2025 को शामली में मोबाइल फोन के व्यापारी दीपक बंसल से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की घटना में वह शामिल रहा। व्यापारी दीपक बंसल की फव्वारा चौक स्थित दुकान में धमकी भरा पत्र मिला था। रंगदारी न देने पर व्यापारी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर महताब ने व्यापारी को चार दिन बाद फिर से दुकान में रंगदारी का दूसरा पत्र डालकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। हालांकि एक सप्ताह बाद शामली पुलिस ने मुठभेड़ में महताब को गिरफ्तार कर लिया था। इनके अलावा महताब पर जिला मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी, मंसूरपुर और मेरठ के मुंडाली थाने पर लूट का एक-एक मुकदमा दर्ज है।
जिला सहारनपुर में 2023 में थाना बड़गांव, ननौता में एक-एक और देवबंद थाने पर गैंगस्टर व लूट के चार मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed