{"_id":"69cd76b0b4b5bf91d6063d69","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1001-162592-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पालिका प्रशासन ने एक चमड़ा गाेदाम पर लगाई सील, दो को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पालिका प्रशासन ने एक चमड़ा गाेदाम पर लगाई सील, दो को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। नगर पालिका प्रशासन ने जहानपुरा रोड स्थित मोहल्ला गुली में प्रदूषण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक चमड़ा गोदाम को सील कर दिया, जबकि दो अन्य गोदाम संचालकों को दो दिन के भीतर गोदाम खाली करने की चेतावनी दी है।
बुधवार दोपहर नगर पालिका की टीम अवर अभियंता (सिविल) राहुल कुमार, अवर अभियंता (जल) हिमांशु और सफाई लिपिक मोहम्मद असलम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार अर्जुन सिंह भी मौजूद रहे। एहतियात के तौर पर जेसीबी मशीन भी मौके पर बुलाई गई थी।
टीम ने मौके पर हाजी इस्तकार के चमड़ा गोदाम को मानक पूरे न करने पर सील कर दिया। इसके अलावा एजाज और मोहम्मद नसीम को दो दिन के भीतर अपने-अपने गोदाम खाली करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
अवर अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि चमड़ा गोदामों से प्रदूषण फैलने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते पूर्व में तीनों संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। बावजूद इसके प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी नहीं ली गई और न ही निर्धारित मानकों का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि दो गोदाम संचालकों ने गोदाम खाली करना शुरू कर दिया है। यदि तय समय सीमा के भीतर गोदाम खाली नहीं किए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।