{"_id":"697a64c9ea23a0cc72083c0d","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1001-158438-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हनी ट्रैप का प्रयास, 16 हजार व दो मोबाइल छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हनी ट्रैप का प्रयास, 16 हजार व दो मोबाइल छीने
विज्ञापन
कैराना। कस्बे के आर्यपुरी में शादी-ब्याह में ढोल बजाने का काम दिलाने के बहाने दो युवकों को अपने घर बुलाकर मारपीट और लूट की गई। आरोपियों ने पीड़ितों से दो मोबाइल, घड़ी और 16 हजार 100 रुपये छीन लिए और झूठे वीडियो बनाकर 35 हजार रुपये की मांग की गई। कहा कि रुपये नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी।
पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। दो महिलाओं जुल्लो और आसमा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। वहीं, वांछित आरोपियों अरशद और खुर्शीद की तलाश जारी है। शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी आतिश ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वह शादी-ब्याह में ढोल बजाता है। रविवार को उसके दोस्त आशु ने फोन कर कहा कि कैराना में ढोल बजाने का काम मिलेगा। काम दिलाने के बहाने आर्यपुरी निवासी अरशद और उसके परिचितों ने दोनों युवकों को आर्यपुरी में खुर्शीद के घर बुलाया। आरोपियों ने दोनों युवकों को कमरे में बंद किया। मुंह पर कपड़ा लपेटे और नकाब लगाए आरोपियों ने मारपीट की। फिर दोनों युवकों से दो मोबाइल, घड़ी और 12 हजार रुपये जबरदस्ती ले लिए। इसके साथ ही उन्हें धमकी दी गई कि यदि 35 हजार रुपये नहीं दिए गए तो फर्जी अश्लील वीडियो दिखाकर झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।जुल्लो और आसमा ने वीडियो बनाकर हनीट्रेप में फंसाने की धमकी दी।
मुकदमे में पुलिस ने आरोपी आर्यपुरी की जुल्लो और आसमा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। फरार आरोपी अरशद और खुर्शीद की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार महिलाओं से पीड़ितों से छीने गए 12 हजार रुपयों में से दो हजार व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।