फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: पहले दो बच्चों को फेंका, फिर स्वयं दो बच्चों को गोद में लेकर यमुना में कूद गया सलमान

Sun, 05 Oct 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime news
कैराना। शुक्रवार दोपहर एक बजे यमुना में हृदय विदारक घटना हुई, जब एक पिता अपने मासूम चार बच्चों को लेकर यमुना में कूद गया।
विज्ञापन

इस घटना के चश्मदीद यमुना पुल के नीचे हरियाणा के पानीपत साइड में कई वर्षों से झोपड़ी डाल कर रहने वाले बाबा शिवगिरी ने बताया कि वह यहां पुराने पुल के नीचे रहते हैं। शुक्रवार दोपहर पुराने पुल से दो बच्चे अचानक नीचे नदी में आकर गिरे। तब उन्होंने ऊपर पुल पर देखा तो एक युवक तुरंत बाद ही दो अन्य बच्चों को गोद में लेकर यमुना में कूद गया। इसके अलावा एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी हरियाणा के गांव रामड़ा निवासी मासूम समद भी पुराने पुल के नीचे खेल रहा था। समद ने बताया कि युवक ने पहले अपने दो बच्चे नीचे गिराए और बाद में वह दो अन्य बच्चों को गोद में लेकर यमुना नदी में कूद गया। उसने बाबा शिवगिरी को भी बताया था। वहां आने वाले कुछ युवकों को भी बताया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। हरियाणा की कोल्ड ड्रिंक कर दुकान करने वाले सागर ने बताया कि कल दोपहर सलमान व उसके बच्चे कई बार इधर से उधर जाते दिखाई दिए लेकिन उसे नहीं पता था कि ये यमुना में कूद जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed