फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: दाे करोड़ की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime news
कैराना। देर रात एसओजी और पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया। तस्करों के कब्जे से दो किलो 55 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ 55 हजार रुपये आंकी जा रही है। इस दौरान तस्करों के दो साथी मौके से भाग गए, जबकि एक महिला का नाम भी तस्करी में सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात सूचना मिली थी कि ड्रग्स तस्कर सहारनपुर की ओर से भारी मात्रा में स्मैक लेकर आ रहे हैं। इस पर एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने जाल बिछाकर सहारनपुर से आ रही बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से दो किलो 55 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 150 पारदर्शी पॉलिथीन बरामद हुई। मौके से आरोपी उस्मान और इंसार निवासी इस्सोपुर खुरगान को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, कार से भागे अनस और वसीम की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद स्मैक की कीमत करोड़ों में है। इस सफलता पर पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed