{"_id":"67bb6f636aa6cf76770f515a","slug":"cricket-fans-rejoiced-at-indias-six-wicket-win-over-pakistan-shamli-news-c-26-1-aur1003-137479-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भारत की पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भारत की पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत-पाकिस्तान की रविवार को दोपहर में मैच शुरू हुआ। सभी क्रिकेट प्रेमी पहले से ही मैच देखने के लिए उत्साहित नजर आए। मैच शुरू होते ही कोई टीवी के सामने तो कोई मोबाइल फोन पर क्रिकेट मैच देखता नजर आया। भारत के जीतते ही लोगों ने खुशी मनाई।
रविवार को चेन्नई में आयोजित भारत-पाकिस्तान के मैच का जनपद के क्रिकेट प्रेमियों में भरपूर उत्साह देखा गया। सभी ने रविवार का अवकाश होने के चलते दोपहर में ही सभी टीवी के सामने बैठे नजर आए।
पहले पाकिस्तान की बल्लेबाजी का और फिर भारत की बल्लेबाजी का पूरा आनंद लिया। शहर के अग्रसेन पार्क के पास एक दुकान पर नीरज, हैप्पी, जोनी और विकास क्रिकेट मैच का आनंद उठाते नजर आए।
विज्ञापन
विराट कोहली का शतक पूरा होने के साथ ही भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमी झूम उठे।
दर्शकों ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद था कि भारत जरूर जीतेगा। मैच जीतते ही आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। क्रिकेट कोच सन्नी और विजय ने बताया कि एकेडमी के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों ने अवकाश रखकर मैच देखा। इसके साथ ही गांव कुड़ाना में अपने घर पर किसान धीरसिंह व उनका पुत्र अश्वनी व उसका छोटा पुत्र राजा ने मैच का आनंद उठाया।
वहीं वर्मा मार्केट स्थित मोबाइल की दुकान पर भी ग्राहक व दुकानदार मैच देखते नजर आए। दर्शक अरुण व विजय ने बताया कि भारत की ओर से सबसे शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने खेलना शुरू किया। पिछले मैच में बांग्लादेश के सामने भी गिल ने शतक मारा था, इस बार विराट कोहली ने शतक मारा है। समाप्त होने तक पूरा मैच देखा। भारत की जीत पर उन्हें बहुत खुशी है।