फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cricket fans rejoiced as Virat Kohli hit a six

Shamli News: विराट कोहली के छक्का मारते ही झूमे क्रिकेट प्रेमी

Fri, 28 Jun 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 28 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Cricket fans rejoiced as Virat Kohli hit a six
शामली में भारत इंग्रलैड का मैच देखते क्रिकेट प्रेमी

विज्ञापन

शामली। टी 20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल बृहस्पतिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। जिले के क्रिकेट प्रेमी मैच को लेकर सुबह से ही उत्साहित थे।


हालांकि मैच रात आठ बजे से होना था, मगर बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। शहर की वर्मा मार्केट, फव्वारा चौक्, काजीवाड़ा, कैराना, जलालाबाद, कांधला में भी क्रिकेट प्रेमी मैच देखने के लिए टीवी और मोबाइल को देखते नजर आए। हर कोई भारत की जीत की कामना कर रहा था। बारिश के बाद मैच शुरू हुआ तो बल्लेबाज विराट कोहली के छक्का मारते ही लोग झूम उठे। वर्मा मार्केट के मोंटी शर्मा, कुडाना के अश्वनी और बॉबी ने कहा कि भारत फुल फार्म में है, आज जीत अवश्य दर्ज करेगी। भारतीय खिलाड़ियों के बाउंड्री लगाने पर क्रिकेट प्रेमी तालियां बजाकर जश्न मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी मैच को लेकर प्रशंसक सक्रिय दिखाई दिए। कई लोगों ने सुबह ही भारत को जीत की बधाई दे डाली थी।
विज्ञापन

शामली में भारत इंग्रलैड का मैच देखते क्रिकेट प्रेमी

शामली में भारत इंग्रलैड का मैच देखते क्रिकेट प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed