फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Create 35 examination centers for board exams

Shamli News: बोर्ड परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाए

Fri, 29 Nov 2024 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Create 35 examination centers for board exams
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आई आपत्तियों का निस्तारण करते हुए जिले में 35 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसके साथ ही बनाए गए केंद्रों पर एक बार फिर से 2 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई है। केंद्रों की अंतिम सूची 7 दिसंबर को जारी होगी।
विज्ञापन

पूर्व में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जनपद में 36 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था, जिसके बाद बोर्ड ने अनंतिम सूची जारी करते हुए आपत्तियां मांगी गई थी। इसके बाद विद्यालयों द्वारा 25 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी, जिसमें किसी ने केंद्र न बनाने पर केंद्र बनने के लिए और चार राजकीय काॅलेजों ने सुविधा न होने के बाद भी केंद्र बनाने पर आपत्तियां दर्ज कराते हुए हटाने की मांग की गई थी। जिसके बाद जनपदीय समिति के द्वारा जांच करते हुए सभी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए सभी केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि इसके बाद बनाए गए केंद्रों पर किसी भी प्रधानाचार्य व प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति ऑनलाइन 2 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उसके बाद उनका निस्तारण करते हुए 7 दिसंबर को बोर्ड द्वारा अंतिम सूची जारी करेगा। तय समय तक आपत्ति दर्ज न होने पर कोई सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed