फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Court sentenced the accused to 10 years in the sexual assault case in Shamli

UP: किशोरी से दुष्कर्म मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

Mon, 29 Aug 2022 07:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Aug 2022 07:50 PM IST
सार

अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने 85 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
Court sentenced the accused to 10 years in the sexual assault case in Shamli
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुराचार करने के मामले में दोष सिद्ध पाए जाने पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) मुमताज अली ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने मुजरिम दीपक निवासी गांव धनैना थाना गढ़ीपुख्ता को दस साल कठोर कारावास और 85 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरे मामले में पुलिस पार्टी पर फायरिंग में मुजरिम द्वारा अदालत में जुर्म स्वीकार करने पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार ने शहजाद निवासी कैराना को सात साल की सजा सुनाई।

विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान और विशेष लोक अभियोजक पुष्पेंद्र मलिक ने बताया कि थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में 11 जनवरी 2021 की रात दीपक निवासी गांव धनैना थाना गढ़ीपुख्ता में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया और दुराचार किया। 21 जनवरी को किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के कोर्ट में बयान कराए। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से दस गवाह पेश किए गए। अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) मुमताज अली ने दोष सिद्ध पाए जाने पर दीपक को दस साल का कठोर कारावास और 85 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ग्रामीणों में खौफ: छह दिन से गांव में पसरा सन्नाटा, हाथ नहीं आया इनामी कुख्यात, देखें दहशत की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान और विशेष लोक अभियोजक सत्येंद्र धीरयान ने बताया कि दो अक्तूबर 2017 की रात कैराना कोतवाली में तैनात एसआई नेमचंद ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायरिंग कर दी। 

वहीं, पुलिस ने आरोपी शहजाद निवासी मोहल्ला ऑल कलां थाना कैराना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। पिछले पांच साल से जेल में बंद मुजरिम शहजाद की अभी तक जमानत नहीं हो सकी है। 

यह भी पढ़ें: UP: नशीली दवाइयों के साथ दो स्टोर संचालक समेत तीन गिरफ्तार, आरोपियों ने उगले बड़े राज

वहीं, 12 जुलाई 2022 को जेल में बंद मुजरिम शहजाद ने पत्र के माध्यम से कोर्ट में जुर्म स्वीकार कर क्षमा याचना की थी। अपर जिला सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार ने सोमवार को मुजरिम शहजाद को सात साल कारावास और छह हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed