फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli police have arrested three accused in case of drugs

UP: नशीली दवाइयों के साथ दो स्टोर संचालक समेत तीन गिरफ्तार, आरोपियों ने उगले बड़े राज

Mon, 29 Aug 2022 07:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Aug 2022 07:03 PM IST
सार

प्रतिबंधित दवाइयों के मामले में पुलिस ने दो स्टोर संचालक समेत तीन आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन
Shamli police have arrested three accused in case of drugs
मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में झिंझाना पुलिस ने प्रतिबंधित 10274 नशीली गोलियां, कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद कर दो मेडिकल स्टोर संचालकों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। प्रतिबंधित नशीली गोलियों की सप्लाई करने में प्रयुक्त बाइक व स्कूटी भी कब्जे में ली हैं। वहीं, दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि सोमवार को झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव वेदखेड़ी के गेट के निकट बाइक व स्कूटी पर जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। उनसे प्रतिबंधित दो तरह की 7334 नशीली गोलियां, 2640 कैप्सूल और 300 इंजेक्शन बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजय निवासी गांव बधेव थाना आदर्श मंडी शामली, शुभम जैन निवासी कस्बा बड़ौत जिला बागपत और बिजेंद्र निवासी मोहल्ला अंसारियान कस्बा ऊन थाना झिंझाना हैं। 
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि शुभम जैन की बड़ौत में विज्ञान मेडिकल एजेंसी है। इसकी आड़ में शुभम दिल्ली से नशीली गोलियां खरीदता है। उसकी जान-पहचान बधेव निवासी विजय से है। वह शुभम मेडिकोज अस्पताल रोड शामली पर सेल्समैन है। शुभम अपने परिचित विजय को नशीली गोलियां, कैप्सूल व इंजेक्शन की सप्लाई करता है। इसके बाद विजय न्यू शुभम मेडिकल स्टोर झिंझाना पर सेल्समैन नाबालिग और रजत मेडिकल स्टोर कस्बा ऊन के मालिक बिजेंद्र को प्रतिबंधित गोलियां, कैप्सूल व इंजेक्शन बेचता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ग्रामीणों में खौफ: छह दिन से गांव में पसरा सन्नाटा, हाथ नहीं आया इनामी कुख्यात, देखें दहशत की तस्वीरें

बताया कि बिजेंद्र मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवा महंगे दामों पर बेचते थे। बरामद गोलियां, कैप्सूल व इंजेक्शन की जिला औषधि निरीक्षक द्वारा जांच कराई गई। जिसमें सभी का नशीला होना बताया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रजत मेडिकल स्टोर ऊन व विज्ञान मेडिकल एजेंसी बड़ौत के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति कर अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी की रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। 

यह भी पढ़ें: UP: जोश में होश खो बैठे दूल्हा-दुल्हन, भरे मंडप में कर डाली ऐसी हरकत, अब ढूंढ रही पुलिस

ये सामग्री बरामद
7334 नशे की गोलयां
2640 कैप्सूल
300 इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed