फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Couple injured in debris

मलबे में दबकर दंपती घायल

Sun, 22 Nov 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Couple injured in debris
मलबे में दबकर दंपती घायल
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत के मोहल्ला हकीकत नगर में मकान की कच्ची छत गिरने से मलबे में दबकर दंपती घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से महिला को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।

कस्बा बनत निवासी सुभाष अपनी पत्नी रचना और तीन छोटे बच्चे विकास, आकाश और ज्योति के साथ रहता है। शनिवार सुबह रचना चूल्हे पर खाना बना रही थी, जबकि पति बाहर बैठा हुआ था। बच्चे बाहर खेल रहे थे। बताया गया है कि रचना कुछ सामान लेने के लिए अंदर कमरे में गई, तो अचानक कच्ची छत टूटकर गिर गई और वह मलबे में दब गई। इसी दौरान बचाने के लिए पति भी पहुंचा तो उस पर भी मलबा गिरने से वह भी घायल हो गया। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मलबा हटाकर दंपती को निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। सुभाष ने बताया कि उसका मकान कच्चा है। उसने दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के तहत पक्का मकान बनवाने के लिए आवेदन किया हुआ है, लेकिन आज तक उसे योजना का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed