फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Counting will be done amidst tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

Fri, 30 Apr 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Counting will be done amidst tight security
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना
विज्ञापन

शामली। दो मई को ब्लाक मुख्यालय पर होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना 36 घंटो में समाप्त होगी। दिन और रात मतगणना कार्मिकों पुलिस और पीएसी की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय पर दो मई रविवार को होने वाली मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर बैरियर लगाकर आम नागरिकों को मतगणना स्थल में जाने से रोक दिया जाएगा। मतगणना स्थल में प्रत्याशी एवं मतगणना एजेंट की 72 घंटे की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद और पास धारकों को अंदर जाने दिया जाएगा। सीओ और थाना प्रभारी द्वारा चेकिंग के बाद अंदर प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक मतगणना स्थल पर दिन रात 100 पुलिस बल और एक सेक्शन पीएसी तैनात की जाएगी। सीओ को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम कलक्ट्रेट से घोषित किए जाएंगे। ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम ब्लाक मुख्यालय से आरओ, एआरओ द्वारा घोषित किए जाएंगे। मीडिया कर्मी अपना प्रेस कार्ड दिखाकर मतगणना स्थल पर अंदर जा सकेंगे। मतगणना स्थल पर एसडीएम तहसीलदार मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

- मतगणना स्थल के स्थान
ब्लाक मुख्यालय मतगणना स्थल के स्थान
1- शामली माजरा रोड स्थित बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज शामली।
2- कांधला चंदन लाल नेशनल इंटर कालेज कांधला।
3- थानाभवन लाला लाजपत राय इंटर कालेज थानाभवन।
4- ऊन झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन कालेज झिंझाना।
5- कैराना पब्लिक इंटर कालेज कैराना।
- ब्लाक वार पंचायतें
ब्लाक ग्राम पंचायतें
थानाभवन 50
कैराना 42
शामली 34
ऊन 71
कांधला 33
कुल पचायत 230
पद प्रत्याशियों की संख्या
प्रधान 230 20325
ग्राम पंचायत सदस्य 3126 2271
बीडीसी सदस्य 464 2548
जिला पंचायत सदस्य वार्ड 19 354
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed