{"_id":"665f7516dbfa6b721e0c3d57","slug":"counting-of-votes-for-lok-sabha-elections-is-over-stalled-development-works-will-start-shamli-news-c-26-1-smrt1047-122221-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लोकसभा चुनाव की मतगणना खत्म, रुके पड़े विकास कार्य होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लोकसभा चुनाव की मतगणना खत्म, रुके पड़े विकास कार्य होंगे शुरू
Wed, 05 Jun 2024 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
शामली। लोकसभा चुनाव की मतगणना खत्म हो जाने के बाद अब जिले में पीएसी कैंप, जिला न्यायालय एवं कार्यालय, जिला सेवायोजन कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र समेत कई परियोजनाओं को धनराशि आवंटित होकर कार्य शुरू होने की उम्मीद जग गई है।
जिले में कंडेला उद्योग केंद्र की धनराशि स्वीकृति हो चुकी है। लोकसभा चुनाव आचार संहिता जारी होने से कंडेला उद्योग केंद्र का निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ था। कैराना के ऊंचागांव में पीएसी कैंप, गुर्जरपुर में फायरिग रेंज स्थापना का कार्य अधर में लटका है। दूसरी ओर पूर्वी यमुना नहर के किनारे जिला न्यायालय एवं कार्यालय और आवासी भवनों की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति यूपी कैबिनेट की बैठक में होने की संभावना है। नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय के निर्माण के लिए 5.50 करोड़ रुपये का रिवाइज एस्टीमेट शासन में लंबित है।
जिला सेवा योजन कार्यालय के निर्माण का एस्टीमेट शासन में लंबित है। मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना खत्म हो जाने के बाद पांच जून को चुनाव आचार संहिता खत्म हो जाएगी। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद अधर में लटके निर्माण कार्याें में तेजी आएगी। जिनकी स्कीकृति लेनी है, उनके लिए अधिकारी पत्रकार आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
-इंद्रपाल सिंह पांचाल-