{"_id":"61a7c4d0594b1c0c833c825f","slug":"counted-the-achievements-of-bjp-in-the-mass-dialogue-program-shamli-news-mrt5671935124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन
जलालाबाद में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन संवाद कार्यक्रम में भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं
झिंझाना (शामली)। ग्रेटर नोएडा के दादरी भाजपा विधायक तेजपाल सिंह ने जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के दौरा कर केंद्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
बुधवार को कार्यक्रम संयोजक एवं कैराना सांसद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान, जिला मंत्री ओम प्रकाश, झिंझाना मंडल अध्यक्ष रवि कुमार, झिंझाना के बूथ अध्यक्ष अभिषेक चौहान, जोशी राम आदि के साथ क्षेत्र के गांव बीबीपुर जलालाबाद, मंसूरा, जैनपुर, बरनावी और कैराना के ऊंचा गांव व झिंझाना में जनसंपर्क किया। इस दौरान किसानों व अन्य लोगों के साथ नुक्कड़ सभाओं में भाजपा की नीति एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया। झिंझाना में अभिषेक चौहान के आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा विधायक तेजपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण भाजपा सरकार से काफी खुश है। उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार भारी बहुमत के साथ बनेगी। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, डॉ. गजराज सिंह, ओम प्रकाश, रवि गहलौत आदि मौजूद रहे।