फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Counseling of two youths who have returned from abroad

विदेश से लौटे दो युवकों की काउंसलिंग

Fri, 27 Mar 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Counseling of two youths who have returned from abroad
विदेश से लौटे दो युवकों की काउंसलिंग
विज्ञापन

कैराना। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विदेश से लौटने वाले लोगों की काउंसलिंग की जा रही है।
शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने अलग-अलग दो गांवों में पहुंचकर दुबई से लौटे दो युवकों की काउंसलिंग की। डा. अनिल कुमार ने बताया कि दोनों ही युवक डेढ़ माह पहले दुबई से आए थे और दोनों ही स्वस्थ हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार रात पंजाब के भटिंडा रिफाइनरी से वापस लौटा कैराना निवासी युवक स्वयं सरकारी अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में डाक्टरों ने युवक की जांच की। युवक के स्वस्थ मिलने पर उसे घर भेज दिया गया।

--
अनाउंस कर घरों में रहने की चेतावनी दी, 12 का चालान
कैराना। लॉकडाउन के चलते शनिवार सुबह एसडीएम देवेंद्र सिंह और सीओ प्रदीप सिंह ने कस्बे में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बिना वजह सड़कों पर घूम रहे युवकों को जमकर हड़काया। अधिकारियों ने अनाउंस कर लोगों को घरों के अंदर रहने की चेतावनी दी। इसके अलावा लॉकडाउन में सड़कों पर बिना वजह घूमने पर पुलिस ने 12 युवकों को गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान कर दिया। दोपहर करीब दो बजे डीएम जसजीत कौर भी कोतवाली पहुंची और लॉकडाउन पर कस्बे के हालात की जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed