फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Councilors who left for Lucknow to protest against corruption reached beyond Meerut

Shamli News: भ्रष्टाचार के विरोध में लखनऊ के लिए निकले सभासद मेरठ से आगे पहुंचे

Tue, 08 Oct 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 08 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Councilors who left for Lucknow to protest against corruption reached beyond Meerut
शामली। नगरपालिका में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई न होने पर लखनऊ के लिए साइकिलों से रवाना हुए चार सभासद और दो सभासदों के पति मेरठ से आगे पहुंच गए हैं। मेरठ में शामली पुलिस की टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने वापस आने से मना कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा सभासद राजीव गोयल, निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, अजीत निर्वाल, दो सभासदों के पति पंकज गुप्ता व सेठपाल रविवार सुबह साइकिलों से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। उनका कहना था कि पालिका में भ्रष्टाचार की 240 पन्नों की फाइल लेकर वे लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। सभासदों ने कहा कि भाजपा के निर्विरोध सभासद राजीव गोयल से पालिका के ईओ रामेंद्र सिंह ने फोन पर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और जनहित के कार्यों को करने से मना कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें की। उन पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। मजबूर होकर उन्हें लखनऊ का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।
विज्ञापन

सभासद अनिल उपाध्याय ने बताया रविवार रात को वे मेरठ पहुंच गए थे। सोमवार सुबह वे मेरठ से चले हैं और करीब 20 किलोमीटर दूरी तय कर ली है। उन्होंने बताया रात में शामली पुलिस की टीम ने उन्हें मेरठ के नजदीक रोकने की कोशिश की और वापस शामली चलने के लिए कहा। उन्होंने बताया पुलिस ने एडीएम से भी फोन पर वार्ता कराई थी, लेकिन उन्हें कार्रवाई का कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के बाद नगरपालिका में भी भाजपा में कलह
शामली। सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत के बाद शामली नगरपालिका में सरकारी धन की लूट की बंदरबांट पर भाजपा में कलह उजागर हुई है। उन्होंने कहा भाजपा में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि अब भाजपा के ईमानदार नेता ही सहन नहीं कर पा रहे है। समाजवादी पार्टी भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाने वाले भाजपा के ईमानदार पालिका सदस्यों के प्रयासों का स्वागत करती है कि उन्होंने देर से ही सही, लेकिन भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया है। सपा उनके साथ भ्रष्टाचार की जांच करवाने में भी पूरा सहयोग करेगी। वे सदन में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय से मिलकर शामली में चल रही जनता के धन की लूट के मामले को विधानसभा में उठाने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed