{"_id":"6148d51d8ebc3e3ec049c92b","slug":"council-teachers-demanded-to-be-relieved-from-blo-duty-shamli-news-mrt557133069","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय शिक्षकों ने की बीएलओ ड्यूटी से कार्य मुक्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय शिक्षकों ने की बीएलओ ड्यूटी से कार्य मुक्त करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी से कार्य मुक्त करने की मांग की
शामली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ शामली द्वारा संयुक्त रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा के नाम उनके कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से कार्य मुक्त करने की मांग की गई।
सोमवार को बीएसए कार्यालय पर संगठनों के पदाधिकारी नितिन कुमार, पीयूष कुच्छल, पवन जावला, धीरेेंद्र ब्रह्मचारी, आदेश पंवार, गौरव तोमर, सुनील कुमार, सिकेंद्र निर्वाल, मनीष जावला, रश्मि चौधरी और सारिका गर्ग के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज्ञापन दिया। शिक्षकों ने कहा कि जनपद में परिषदीय शिक्षकों की शत प्रतिशत ड्यूटी नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 धारा 27 में प्रतिबंधित गैर शैक्षणिक कार्य बीएलओ के रूप में लगाने से शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने बीएसए गीता वर्मा से सभी परिषदीय शिक्षकों को तत्काल बीएलओ ड्यूटी से कार्यमुक्त करने की मांग की। इस मौके पर विनीत बेनीवाल, बिलेंद्र सिंह, आदित्य कुमार, सुधीर कुमार, अमरपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, संगीता तरार, रेशमा, गीता पंवार, नीरू नैन, संजीव मलिक, अलका शर्मा, कुसुमलता, पिंकी सिंह आदि मौजूद रहे।