फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona vaccination will be on 18 February

18 फरवरी को अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को होगा टीकाकरण

Wed, 17 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination will be on 18 February
कोरोना टीकाकरण 18 फरवरी को होगा
विज्ञापन

शामली। जिले में अब 18 फरवरी को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज का टीका लगाया जाएगा। उधर, टीका लगवाने से छूट गए स्वास्थ्यकर्मियों को अब शायद मौका नहीं मिलेगा। इसके लिए शासन की गाइड लाइन नहीं मिली है।
पहले चरण में सरकारी व निजी स्वास्थ्य कर्मी के अलावा आंगनबाड़ी और आशा को टीकाकरण किया गया। शुरूआत में जब डाटा फीड किया गया तब इनकी संख्या 4231 थी, लेकिन बाद में इनकी संख्या बढ़कर 4268 हो गई थी। 16 जनवरी से हुए टीकाकरण शुरू हुआ था। पांच अलग-अलग दिन में टीकाकरण किया गया, जिसमें 2835 स्वास्थ्यकर्मी ही टीका लगवा सके। सोमवार को छूटे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 14 बूथ पर हुए गए टीकाकरण में 1433 लक्ष्य के सापेक्ष 466 ने ही टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि जिन स्वास्थ्यकर्मियों ने अब तक टीका नहीं लगवाया है, उनके लिए अब टीका लगवाने के लिए शासन से कोई गाइड लाइन नहीं है। अब उन्हें टीका लगवाने का मौका नहीं मिलेगा। 18 फरवरी को अग्रिम पंक्ति वाले कर्मियों को पहली डोज लगेगी। 19 फरवरी को उन स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज का टीका लगेगा, जिन्हें 22 जनवरी को पहला टीका लगा था। इसके बाद 22 फरवरी को छूटे हुए अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed