फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona stabbed, inflation hit business

कोरोना का वार, व्यापार पर महंगाई की मार

Fri, 07 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corona stabbed, inflation hit business
कोरोना का वार, व्यापार पर महंगाई की मार
विज्ञापन

शामली। चीन में फैले कोरोना वायरस का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है। चीन से माल की आवक घट गई है, जिस कारण चीनी उत्पादों में 20 से 25 प्रतिशत तक का उछाल आ गया है।
चीन से भारत के बाजार में आने वाले उत्पाद सस्ते और आकर्षक होने के कारण डिमांड अधिक रहती है। कोरोना वायरस का प्रभाव बाजारों में भी दिखने लगा है। चीन में फैक्टरियां के बंद होने से माल की किल्लत हो रही है। गिफ्ट गैलरी संचालक राहुल गर्ग ने बताया कि वे चीनी खिलौने व अन्य गिफ्ट आइटम दिल्ली से मंगाते है। चीन में फैक्टरियां बंद होने के कारण दिल्ली माल नहीं पहुंच रहा है। उपलब्ध सामान के दाम बढ़ गए हैं। जो खिलौना 300 रुपये में मिलता था वह अब 400 रुपये तक बिक रहा है।
विज्ञापन

नवीन कुमार ने बताया कि चीन से नया माल नहीं आ रहा है, इस कारण खेल-खिलौने भी महंगे हो गए है। बच्चों के खेलने वाली गुड़िया व अन्य आइटम पर लगभग 20 प्रतिशत दाम बढ़ गए है। गौरव कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस का बाजार पर असर पड़ रहा है। दिल्ली से आने चाइनीज माल महंगा हो गया है। चाइनीज आइटमों में 20 से 35 प्रतिशत तक दाम बढ़ गए है। अभी उनके पास माल का जो स्टॉक है, उसे ही बेच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मास्क की डिमांड बढ़ी, दाम में हुई वृद्धि
चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मास्क की डिमांड बढ़ गई है। दामों में वृद्धि हो रही है। सर्जिकल सामान के व्यापारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि मास्क मेरठ में बनते हैं। मेरठ में ही इतनी खरीदारी हो रही है कि उन्हें डिमांड के अनुसार वहां से मास्क नहीं मिल रहे है, जो मिल रहे है वे महंगे हो गए है। डेढ़ से दो रुपये में मिलने वाले मास्क के दाम अब तीन से छह रुपये हो गए हैं।

व्यापारी अरविंद कुमार ने बताया कि जब से चीन में कोरोना वायरस फैला है तब से मास्क की डिमांड बढ़ गई है। उनके यहां रोजाना 30 से 40 मास्क बिक रहे हैं जबकि पहले इससे आधे भी मास्क नहीं बिकते थे। दाम बढ़ने के कारण पांच से बढ़कर 10 रुपये तक में मास्क मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed