फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona's funeral procession taken out in Kairana

कैराना में निकाली गई कोरोना की शवयात्रा

Tue, 23 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Corona's funeral procession taken out in Kairana
कैराना में कोरोना की शव यात्रा निकालते विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के स्वयं सेवक - फोटो : SHAMLI
कैराना में निकाली गई कोरोना की शवयात्रा
विज्ञापन

शामली, कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय से आर्यपुरी देहात तक कोरोना की शव यात्रा निकाली। सभी से सतर्क रहने तथा जरूरी सावधानियों का पालन करने का आह्वान किया।
चौथे दिन के शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. चमन लाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। सुनैना ने वंदना एवं सुष्मिता ने लक्ष्यगीत गाया। कार्यक्रम अधिकारी डा. अजय बाबू शर्मा ने द्वितीय दिवस की थीम आपदा न बने विपदा पर कैराना में कोरोना को करो दफन के लिए कार्ययोजना को धरातल पर उतारने का आह्वान किया। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी अभियान स्लम बस्तियों में चलाने के लिए प्राचार्य डा चमन लाल, वरिष्ठ प्राध्यापक डा. राजेश कुमार अग्रवाल, डा. भूमेश कुमार, डा. हंसराज, डा. नीतू त्यागी ने कोरोना की शव यात्रा रैली को कालेज गेट से शिविर के चयनित स्थल आर्यपुरी देहात के लिए रवाना किया। स्वयं सेवकों ने जनमानस को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

जल दिवस के अवसर पर बौद्धिक सत्र की थीम ‘हर एक बूंद को सहेजो’ रही। आपदा में अवसर विषय पर जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. योगेंद्र पाल सिंह ने सवयंसेवकों को कठिन परिस्थिति में भी धैर्य के साथ बेहतर प्रबंधन कर चुनौती को कामयाबी में बदलने की कला और कौशल पर व्याख्यान दिया। गतिविधियों की व्यवस्था राजेंद्र सिंह टोली ने की। अमित, विशू, पारीक, अंकित, सागर, ऋतिक अश्वनी, अनु, मुस्कान, नौरीन, पप्पन, गौरव, मसीचरण का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed