फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona's attack on Navratri business

नवरात्र के कारोबार पर कोरोना का वार

Mon, 23 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona's attack on Navratri business
इंट्रो : चैत्र नवरात्र बुधवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र पर नए वाहन और अन्य आइटम खरीदना शुभ माना जाता है। इसके चलते इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, ऑटोमोबाइल्स और कपड़े समेत सभी सेक्टर में अच्छा कारोबार होता रहा है, लेकिन इस बार देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की वजह से जिले में कारोबार सिमट गया है। सोमवार को शामली में कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स और ऑटोमोबाइल आदि बाजार का जायजा लिया तो पिछले साल के मुकाबले इस बार नवरात्र पर कारोबार में भारी गिरावट देखने को मिली। पेश है एक रिपोर्ट...
विज्ञापन

काम का सीजन है, पर ग्राहक नहीं
गांधी चौक निवासी कपड़ा व्यापारी मुकेश जैन ने बताया कि नवरात्र और शादी का सीजन यह काम का सीजन होता है, लेकिन इस बार ग्राहक नहीं है। कोरोना की वजह से लोग घर में ही रह रहे हैं और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलते है। गांव देहात से भी लोग शहर में नहीं आ रहे हैं। कोरोना की वजह से शादी-विवाह के कार्यक्रम भी टल गए हैं, जिस कारण कारोबार पूरी तरह मंदा है। पिछले साल इन दिनों में 40 से 50 हजार रुपये की रोज की साड़ी और कपड़े की सेल होती थी। 40-50 ग्राहक की जगह इस बार इक्का दुक्का ग्राहक ही आ पाता है। मुश्किल से एक से दो हजार की सेल हो पाती है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स के सामानों की भी बिक्री नहीं
माजरा रोड निवासी इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी मनोज कुमार ने बताया कि नवरात्र में इलेक्ट्रानिक्स के सामान फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन आदि आइटमों को खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही शादी विवाह का सीजन शुरू होने से एडवांस बुकिंग होती थी। इस साल जब से कोरोना संक्रमण का मामला चला है, तब से इलेक्ट्रानिक्स का बाजार ठप हो गया है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों की शादी टल गई है। इस वजह से न तो सामान की बुकिंग हो रही है और न ही कोई खरीदने आ रहा है। नवरात्र पर तीन-चार लाख का कारोबार होता था, लेकिन इस बार तो ग्राहक भी दूर-दूर तक नजर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र पर नहीं हुई कार की बुकिंग
कैराना रोड स्थित कार शोरूम के सेल्स टीम लीडर तरुण तनेजा ने बताया कि शादी विवाह में देने के लिए तो कार की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले विवाह के सीजन करीब 10 कार ज्यादा बिकी है, लेकिन नवरात्र की बात करें उसके लिए इस बार अभी तक बुकिंग नहीं हुई है। उनका कहना है कि नवरात्र में नया वाहन लेना शुभ माना जाता है और खुशी में लोग खरीदते हैं, लेकिन इस बार देश में कोरोना का संकट मंडराने की वजह से हर कोई चिंतित है। इसके चलते इस बार नवरात्र के लिए कार की बुकिंग कराने अभी तक कोई नहीं आया।

बाइकों की बुकिंग कराने नहीं पहुंचा कोई
झिंझाना रोड स्थित बाइक शोरूम के संचालक पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि नवरात्र पर बाइकों की अच्छी बुकिंग होती थी, लेकिन इस बार कोरोना को लेकर आसपास के जिलों में लॉकडाउन होने का असर शामली में भी देखने को मिला है। रविवार को जनता कर्फ्यू रहा और सोमवार को शोरूम पर इक्का दुक्का ग्राहक ही आए है। लॉक डाउन के डर के कारण न तो किसी ने नवरात्र की बुकिंग कराई है। वे खुद भी इन परिस्थितियों को देखते हुए बुकिंग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed