फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona infected woman missing, no clue found

कोरोना संक्रमित महिला लापता, नहीं लगा कोई सुराग

Sat, 19 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Corona infected woman missing, no clue found
कैराना। चार दिन पहले कोरोना संक्रमित पाई गई महिला लापता हो गई। स्वास्थ्य विभाग से संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही महिला ने अपना फोन बंद कर लिया। स्वास्थ्य विभाग ने महिला की तलाश में नाकाम रहने के बाद पुलिस को तहरीर दी है। अब पुलिस महिला का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे के मोहल्ला आलकला निवासी एक 35 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला द्वारा सैंपल देते हुए दर्ज कराए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उसे जानकारी दी। उसके आवास के बारे में जानकारी की गई तो महिला ने पता नहीं बताया और मोबाइल स्विच आफ कर लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ला आलकला पहुंची तथा कोरोना पाजिटिव महिला की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद मेें चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने किलागेेट पुलिस चौकी पर तहरीर देते हुए महिला को तलाश करने को कहा। पुलिस ने भागदौड़ की तथा उस नाम की तीन महिलाओं से पुलिस मिली, लेकिन उनमें से कोई भी संक्रमित नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त तीनों महिलाओं की भी जांच की तो तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर चार दिन बीत जाने के बाद भी कोरोना पाजिटिव महिला के गायब रहने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। किलागेट पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि चार दिन से महिला की तलाश की जा रही है। महिला का मोबाइल बंद आ रहा है तथा सिम पर लगी आईडी पर बड़ौत के पते पर है। अब महिला की तलाश को सर्विलांस का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed