{"_id":"6081c60a8ebc3ee1c270a0ee","slug":"corona-increases-staff-by-20-percent-shamli-news-mrt5356172112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की वजह से 20 प्रतिशत रिजर्व कर्मचारी बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की वजह से 20 प्रतिशत रिजर्व कर्मचारी बढ़ाए
विज्ञापन

शामली: बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप की वजह से रिजर्व पोलिंग पार्टियां बढ़ा दी गईं हैं। पहले जरूरत के कुल मतदान कर्मचारियों के सापेक्ष 10 प्रतिशत स्टॉफ रिजर्व में रखा गया था। अब यह रिजर्व स्टॉफ 20 प्रतिशत कर दिया गया है। बताया गया कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कर्मचारी कोरोना के कारण ड्यूटी करने से बच रहे हैं। इसलिए भी रिजर्व स्टाफ बढ़ाया गया है।
26 अप्रैल को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय मतदान अधिकारी मिलाकर 6948 मतदान कार्मिक की आवश्यकता है। जिले में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम- द्वितीय और तृृतीय मिलाकर 5716मतदान कार्मिक उपलब्ध हैं। 1232 मतदान कार्मिक सहारनपुर से बुलाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर जरूरी मतदान कार्मिकों के अलावा 10 प्रतिशत स्टाफ रिजर्व में रखा जाता है, लेकिन इस बार रिजर्व स्टॉफ बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। इनमें से 308 कार्मिकों को बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण भी दिया गया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान रिजर्व स्टाफ उपलब्ध रहेगा। यदि आवश्यकता पड़ती है तो उनमें से कार्मिकों को पोलिंग बूथों पर भेजा जाएगा।
बाहर से आने वाले कार्मिक बन सकते हैं मुुसीबत
शामली। सहारनपुर के 1232 कर्मचारियों की ड्यूटी शामली चुनाव में लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस फोर्स भी बाहर से आएगा। जिन जिलों में मतदान हो चुका है वहां कुछ कार्मिक और फोर्स के जवान संक्रमित पाए गए हैं। बाहर से आने वाले कर्मचारियों और पुलिस फोर्स भी स्थानीय कार्मिकों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।