फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cooperative society MD and employees kicked and punched

UP: सहकारी समिति के एमडी व कर्मचारी में चले लात-घूंसे, मौके पर जमा हुई ग्रामीणों की भीड़, ये है पूरा मामला

Fri, 26 Aug 2022 09:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 09:25 AM IST
सार

सहकारी समिति के एमडी व कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे भी चले। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Cooperative society MD and employees kicked and punched
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के गांव लक्ष्मणपुरा स्थित सहकारी समिति पर बुधवार देर रात कर्मचारियों में जमकर लात-घूसें चले। सूचना पर पहुंची दोनों को थाने ले गई, जहां समझौता होने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


मेरठ करनाल हाईवे पर गांव लक्ष्मणपुरा में स्थित सहकारी समिति पर तैनात कर्मचारी रामकरण अपने साथी के साथ दावत कर रहा था। इस दौरान समिति के एमडी आशीष अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गए। उनकी रामकरण के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष में लात-घूंसे चले। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। जिन्होंने दोनों पक्षों में बीच-बचाव का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ भी हाथापाई की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस समिति के एमडी आशीष व कर्मचारी रामकरण को लेकर थाने आ गई। बाकी लोग मौके से फरार हो गए। एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। किसी तरह की कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed