फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conversion case: Youth admitted to Meerut Medical for mental examination

धर्मांतरण प्रकरण : युवक को मानसिक जांच के लिए मेरठ मेडिकल में कराया भर्ती

Thu, 10 Sep 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Conversion case: Youth admitted to Meerut Medical for mental examination
बाबरी। उन्नाव निवासी प्रदीप के कथित धर्मांतरण और निकाह मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बुधवार को युवक को मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाकर उसकी मानसिक स्थिति की जांच शुरू कराई। उसे मनोचिकित्सक की निगरानी में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह मामला मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने उठाया था। उन्होंने एक सप्ताह पहले बाबरी के गांव भंदौड़ा में युवक के धर्मांतरण और मुस्लिम युवती से निकाह का आरोप लगाया था। पुलिस ने गांव भंदौड़ा निवासी संजय शर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी गुलजार, उसके पिता उमरदीन और एक अज्ञात मौलवी के खिलाफ दर्ज हुई है। पुलिस ने युवक को अपनी निगरानी में ले लिया था। जांच में युवक की पहचान उन्नाव के भोला खेड़ी निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। उसे मंदबुद्धि बताया जा रहा है। जांच अधिकारी एसआई साहब सिंह ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति की जांच के लिए उसे मेरठ मेडिकल ले जाया गया है। मनोचिकित्सक ने एक सप्ताह तक निगरानी में रखकर उपचार करने की बात कही है। इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
युवक के परिजनों से फोन पर बात की है। परिजनों को मेरठ पहुंचने के लिए कहा गया था। उन्होंने परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब होने का हवाला दिया। इस कारण वे तत्काल मेरठ आने में असमर्थता जताते हुए कुछ समय बाद आने की बात कही है। -जांच अधिकारी एसआई साहब सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed