फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Contracted buses will run on 14 rural routes

मंडल के 14 ग्रामीण मार्गों पर दौड़ेंगी अनुबंधित बसें

Tue, 24 Sep 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Contracted buses will run on 14 rural routes
Contracted buses will run on 14 rural routes
शामली। साधारण ग्रामीण अनुबंधित बस योजना 2019 के तहत मंडल के 14 ग्रामीण मार्गों पर अनुबंधित बसें दौड़ेंगी। इन मार्गों पर छोटे- बड़े वाहनों का संचालन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अफसरों ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वह इन मार्गों पर अनुबंध के आधार पर वाहनों का संचालन कर सकते है।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल के आरएम मनोज पुंडीर ने गांवों को बस सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से साधारण ग्रामीण अनुबंधित बस योजना 2019 शुरू की गई है। इसके तहत मंडल के 14 ग्रामीण मार्गों पर अनुबंधित बसें दौड़ेंगी। इन मार्गों पर छोटे-बड़े वाहनों का संचालन करने के लिए आवेदन मांगे गए है। शामली डिपो के एआरएम मनोज वाजपेयी ने कहा कि अनुबंधित वाहन स्वामी निर्धारित 14 मार्गों पर वाहन संचालित करना चाहते है, तो सहारनपुर मंडल के आरएम सहारनपुर कार्यालय में संपर्क करके अनुबंध की औपचारिकता पूरी कर सकते है। अनुबंध करने वाले वाहन संचालकों को 9.09 रुपये प्रति किलोमीटर के अनुसार भुगतान किया जाएगा। प्रशासनिक शुल्क आधा रहेगा। इन मार्गों पर छह वर्ष पुरानी भौतिक व यात्रिक दशा के फिट वाहन संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शामली जिले को जोड़ने वाले अनुबंध हेतु मार्ग
1- सहारनपुर लढ़ौरा, तीतरो, गढ़ी अब्दुला, राझड़।
2- गंगेरू- कांधला, शामली, जलालाबाद, तीतरो गंगोह।
3- मसूरा, पठेड़, खुरगान, कैराना, कैराना, शामली।
4- खेड़ी खुशनाम, चौसाना, ऊन, झिंझाना, शामली।
5- मुंडेट, कच्ची गढ़ी, थानाभवन, भैसानी, बाबरी, बुटराड़ा, लालूखेड़ी, फुगाना, शामली।
6- अंबेहटा, ऊन, थानाभवन, बिरालसी, चरथावल, रोहाना, मुजफ्फरनगर।
7- मस्तगढ़, रसीदगढ़, थानाभवन, बाबरी, जसोई, धौलड़ा, लालूखेड़ी, मुजफ्फरनगर।
111 संविदा परिचालकों की भर्ती होगी, आज से आनलाइन पजीकरण शुरू
शामली। यूपी रोडवेज के 111 संविदा परिचालकों को भर्ती की जाएगी। इंटरमीडिएट शिक्षा प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी यूपी रोडवेज की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन 23 सितंबर को सुबह दस बजे से 29 सितंबर तक कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed