फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Contract worker died due to current while repairing the line

लाइन ठीक करते समय करंट लगने से 32 वर्षीय संविदा कर्मी की मौत

Fri, 12 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Contract worker died due to current while repairing the line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। खुरगान गांव में बृहस्पतिवार को हाईटेंशन लाइन ठीक करने के दौरान शट डाउन के बावजूद भी करंट दौड़ गया। इस दौरान करंट लगने से संविदा कर्मी लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया। परिजन घायल को करनाल हास्पिटल ले गए जहा उसकी मौत हो गई। करनाल में पीएम कराने के बाद परिजन शव को लेकर कोतवाली पहुंचे और खुरगान बिजली घर पर तैनात कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी।
क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी 32 वर्षीय राजकुमार विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। बृहस्पतिवार शाम करीब साढे़ छह बजे राजकुमार ने खुरगान बिजली घर से शट डाउन लिया और हाईटेंशन लाइन को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। जैसे ही प्लास से तारों को पकड़ा तो तेज आवाज के साथ आग लग गई। राजकुमार करंट लगने से बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजन गंभीर रूप से झुलसे राजकुमार को उपचार के लिए करनाल हॉस्पिटल ले गए। जहां रात करीब साढे़ दस बजे राजकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को करनाल में पीएम के बाद परिजन राजकुमार के शव को लेकर कोतवाली पहुंचे और मुआवजे व आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बाद में मृतक के पिता छोटू राम ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर
मंगलपुर निवासी संविदा कर्मी राजकुमार की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजकुमार के चार छोटे-छोटे बच्चे है। घर में कमाने वाला दूसरा कोई नहीं है। बड़ा भाई संजीव भी मजदूरी करके परिवार का पेट पालता है। पिता छोटू राम वृद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed