फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Contract worker charged with hostage and assault

शटडाउन न देने पर संविदा कर्मचारी को बंधक बनाकर मारपीट

Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Contract worker charged with hostage and assault
कांधला। शट डाउन न देने पर गांव के तीन लोगों ने संविदा कर्मचारी को बंधक बनाकर मारपीट कर दी। अवर अभियंता ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली विद्युत घर पर तैनात अवर अभियंता अतुल पांडेय ने सोमवार को थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मचारी पोपीन पर गांव के तीन लोग अपने नाम से शट डाउन लेने का दबाब बना रहे थे। पोपीन ने विद्युत कर्मचारी को शट डाउन लिए जाने की बात कहते हुए शट डाउन देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद तीनों आरोपियों ने संविदा कर्मचारी को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले की सूचना उसने पुलिस और जेई को दी गई। जेई ने पुलिस को साथ लेकर बिजलीघर पर बंधक बनाए गए संविदा कर्मी को मुक्त कराया जबकि आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित कर्मचारी से मामले की जानकारी लेकर जेई ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैैतुरा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed