{"_id":"638f94c93f934f0ca653930b","slug":"contenders-engaged-in-fighting-to-get-tickets-shamli-news-mrt616681818","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: राजनीतिक दलों का टिकट पाने की जुगत भिड़ाने में जुटे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: राजनीतिक दलों का टिकट पाने की जुगत भिड़ाने में जुटे दावेदार
विज्ञापन
शामली। स्थानीय नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की सूची जारी होने के बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदार प्रमुख दलों का टिकट पाने की जोड़तोड़ में लग गए हैं। भाजपा का टिकट पाने के लिए दावेदारों की सूची लंबी है। दावेदारों में हलचल तेज हो गई है।
शासन ने सोमवार को नगरपालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की सूची जारी की है। आरक्षण सूची जारी होने से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों में हलचल तेज हो गई है। दावेदार प्रमुख दलों का टिकट पाने की जुगत में जुट गए हैं। शामली नगरपालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट पाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। इनमें दीपिका संगल, अरविंद संगल, पुनीत द्विवेदी, पंकज गुप्ता, विशाल गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल, यशपाल पंवार और रजनीश नामदेव के नाम चर्चा में है। हालांकि भाजपा की तरफ से अभी चुनाव लड़ने वाले दावेदारों से आवेदन नहीं मांगे गए हैं।
सपा व रालोद से विजय कौशिक, धर्मवीर निर्वाल और आशुतोष पंवार के नाम चल रहे हैं। बसपा से अभी कोई नाम खुलकर सामने नहीं आया है, हालांकि कई लोग बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। कुल मिलाकर आरक्षण सूची जारी होने के बाद निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
किसी दल का प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ
जलालाबाद। आरक्षण की सूची आने के बाद चेयरमैन पद की ताल ठोक रहे संभावित दावेदारों ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। हालांकि कस्बे में अभी तक गठबंधन व भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
पूर्व में चेयरमैन रहे जहीर मलिक इस बार मैदान में है, वे बसपा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि वर्तमान चेयरमैन अब्दुल गफ्फार के बारे चर्चा है कि वह गठबंधन से एक बार फिर चेयरमैन पद का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी तक गठबंधन की ओर से उनका टिकट पक्का नहीं किया गया है। वे चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा तीसरे दावेदार के रूप में अब्दुल गफ्फार मलिक निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। भाजपा के टिकट पर कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन पार्टी की ओर से अभी तक किसी भी नाम पर अपनी मुहर नहीं लगाई गई है।
कैराना सीट अनारक्षित होने से सभी को मिलेगा मौका
कैराना। निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होने के बाद कैराना नगर पालिका चेयरमैन सीट अनारक्षित रखी गई। इसके चलते सभी वर्ग के लोग चुनाव में अपना भाग्य आजमा सकते है। कैराना नगर पालिका के वर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन दमदारी से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। 2017 के चेयरमैन पद के चुनाव में हाजी अनवर हसन को गुर्जर बिरादरी के अलावा काफी संख्या में हिंदू वोट मिलने से उनकी जीत हुई थी। इस बार चुनाव में भाजपा की और से नया चेहरा हिंदू गुर्जर बिरादरी से सेठपाल चौहान चुनाव लड़ने की तैयारी में है। 2012 में चेयरमैन बने राशिद अली भी चुनाव लड़ने की तैयार में है।
थानाभवन की अनारक्षित सीट पर दावेदार हुए सक्रिय
थानाभवन। थानाभवन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के अनारक्षित होने के बाद संभावित दावेदारों में भाजपा और बसपा से चुनाव लड़ने वालों में पार्टी का सिंबल लेने के लिए पार्टी के उच्च नेताओं से संपर्क का दौर शुरू हो गया है। अभी तक सपा-रालोद गठबंधन से चुनाव लड़ने वाले किसी दावेदान के नाम पर सार्वजनिक तौर से कोई चर्चा नहीं की। पूर्व चेयरमैन सजंय शर्मा, अनमोल गर्ग, अपनी माता मधु गर्ग के लिये लवी राणा, विनोद सैनी, राव जमशेद, जगमाल सैनी, सजंय कश्यप, अनिल कुमार, रविंद्र जाटव, ब्रिजेश वाल्मीकि,मोहम्मद अहमद अरशद जमाल, संदीप जिंदल के नाम चर्चा में है, जो तैयारी में जुट गए हैं।
चौथी बार फिर महिला बनेगी ऊन की चेयरमैन
ऊन। ऊन नगर पंचायत के चेयरमैन पद पर पहली बार अध्यक्ष पद पर 1995 में रामकुमारी देवी, 2006 में रामकुमारी की पुत्रवधू ममता चौधरी व 2011में पुष्पा देवी रह चुकी है ।नगर पंचायतों का आरक्षण जारी होते ही कई प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे हैं, तो वहीं कई को मायूसी हाथ लगी है। नगर पंचायत ऊन महिला के लिए आरक्षित की गई है। जो दावेदार सामान्य वर्ग में तैयारी कर रहे थे, वे खुश नजर आए, जबकि जो प्रत्याशी पिछड़ा और एससी में आरक्षित होने की संभावना के चलते तैयारी कर रहे थे, उनके चेहरे पर थोड़ी निराशा देखी गयी। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वालों में सुशील गर्ग की पत्नी कविता व सतेंद्र गोयल की पत्नी सोनिका गोयल, पूर्व अध्यक्ष ममता चौधरी, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा देवी, नीटू की पत्नी अर्चना चौधरी, भास्कर चौधरी, धर्मबीर कश्यप आदि दावेदारों के नाम चल रहे हैं।
चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे दावेदार
कांधला। कांधला नगरपालिका और नगर पंचायत एलम में अध्यक्ष पद की दोनों सीट अनारक्षित होने से हर वर्ग के दावेदारों को चुनाव लड़ने का मौका मिला है। कांधला में भाजपा से नरेश सैनी , लोकेश गोयल, राजीव शर्मा के नाम चल रहे हैं और टिकट पाने की जुगत में लगे हैं। पिछली पांच योजनाओं से नरेश सैनी चार बार भाजपा से व एक बार निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए दूसरे स्थान पर रहते आ रहे हैं। वहीं दो योजनाओं से पालिका अध्यक्ष पद पर हाजी वाजिद हसन उर्फ बबला निर्वाचित हुए हैं। सपा से पिछली बार चुनाव लड़ चुके फैसल बेग, नजरुल इस्लाम ,जाहिद अंसारी, जावेद अख्तर के नाम सपा रालोद गठबंधन से दावेदारी करने वालों चल रहे हैं। उधर, एलम में सतवीर पंवार के पुत्र राहुल पंवार, प्रदीप पंवार, अश्वनी पंवार के नाम अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वालों में चल रहे हैं।