फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Contaminated drinking water is available in scorching heat

Shamli News: भीषण गर्मी में मिल रहा दूषित पेयजल

Sat, 08 Jun 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 08 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Contaminated drinking water is available in scorching heat
शामली के मोहल्ला काजी वाडा में नल प्रदु​षित पानी
शामली/झिंझाना/ऊन। भीषण गर्मी में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। बिजली की कटौती के कारण नगरपालिका की पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को हैंडपंपों का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। हैंडपंपों से दूषित पानी आ रहा है। कई स्थानों पर हैंडपंप व टोंटी खराब पड़ी है। दूषित पानी पीने से लोगों को पेट की बीमारियां हो रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा में हैंडपंप से दूषित पानी आ रहा है। मोहल्ला निवासी जैनब ने बताया कि सुबह एक से दो घंटे तक टंकी से पानी आता है। इसके बाद बिजली जाते ही पानी आना बंद हो जाता है। इसके बाद हैंडपंप से ही पानी भरना पड़ता है। हैंडपंप से गंदा पानी आता है। भूरी ने बताया कि हैंडपंप से पीला पानी आता है। जब टंकी से पानी नहीं आता तो मजबूरी में हैंडपंप का पानी पीना पड़ता है। दूषित पानी पीने से गुलशाना व हनीफा समेत कई लोगों को पेट व अन्य बीमारी हो रही है। इसी मोहल्ले के मोहिन ने बताया कि हैंडपंप से दूषित पानी आने की शिकायत कई बार पालिका में की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्लाॅक मार्ग पर पालिका की पेयजल टोंटी से रेतीला पानी आ रहा है। इस मोहल्ले के मोतीराम ने बताया कि यह पानी पीने लायक नहीं है। कई बार शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मोहल्ला राजोवाला निवासी महमूद और नफीस ने बताया मोहल्ले में सरकारी टंकी नहीं है। घरों में जो टंकी लगी है, उनमें पानी नहीं आता। हैंडपंप खराब पड़ा है। उसे ठीक नहीं कराया गया है। मोहल्ला पंसारियान में हैंडपंप और वहां लगी टोंटी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब रोड पर नलकूप खराब
शहर के तालाब रोड पर नलकूप खराब होने से मोहल्ले के लोगों को पेयजल की समस्या बनी है। हालांकि पालिका अधिकारियों का कहना है कि नलकूप की मरम्मत का काम चल रहा है। मोहल्ले के लोगों को नजदीक के दूसरे नलकूप से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
चार दिन से टूटी पाइप लाइन में जा रहा नाले का गंदा पानी
कस्बा झिंझाना के मोहल्ला शेखा मैदान, शाह घासी दरवाजा में चार दिन से पानी की बूंद बूंद को लोग तरस रहे हैं। दूर-दूर से पानी लाने को मोहल्लेवासी मजबूर है। नसीमा, नईम अंसारी, सलीम अहमद, राशिद, इसराइल राणा ने बताया नगर पंचायत के कर्मचारियों से नाला सफाई करते समय जेसीबी से पानी की पाइप लाइन टूट गई थी। इसके बाद नगर पंचायत ने पाइप लाइन अभी तक भी ठीक नहीं कराई है। खुली पेयजल पाइप लाइन में नाले का गंदा पानी जा रहा है। वहीं चार दिनों से खुला पड़ा नाला से हादसा होने का डर बना है।
हरसाना गांव में हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी
ऊन ब्लॉक के गांव हरसाना में लगे हैंडपंपों का पानी बदबूदार और दूषित हो गया है। गांव के रमेश, संतरा, अंकित, पप्पू, विक्की आदि ने बताया कि मोहल्ले में एक हैंडपंप के अलावा पानी का कोई अन्य साधन नहीं होने से दूषित पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर है। इसके चलते उन्हें उल्टी-दस्त समेत अन्य संक्रामक रोग फैलने का डर बना हुआ है। कई बार शिकायत करने पर भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।


शहर में पीने के पानी की समस्या नहीं है। जहां से कोई शिकायत मिलती है, उसका समाधान कराया जाता है। ब्लाॅक रोड से आज ही टंकी से खराब पानी आने की शिकायत मिली है। उसे दिखवाया जा रहा है। जिस हैंडपंप से खराब पानी आने की शिकायत मिलती है, उसे रिबोर कराया जाता है। तालाब रोड के नलकूप को ठीक करने का काम चल रहा है।
- विशाल तोमर, सहायक अभियंत (जल) नगरपालिका शामली

शामली के मोहल्ला काजी वाडा में नल प्रदुषित पानी

शामली के मोहल्ला काजी वाडा में नल प्रदुषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed