फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Consumer Forum fined Rs 24,244 for broadband shutdown

Shamli News: ब्रॉड बैंड ठप होने पर उपभोक्ता फोरम ने 24244 रुपये का जुर्माना लगाया

Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Consumer Forum fined Rs 24,244 for broadband shutdown
शामली। नगर के एक व्यक्ति ने ब्रांड बैंड का कनेक्शन लिया था और वह खराब रहने लगा। शिकायत का निस्तारण न होने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया। इसके बाद बीएसएनएल कंपनी पर 24244 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला राजो वाली पंसारियान निवासी राकेश गर्ग ने बीएसएनएल से ब्रॉड बैंड का कनेक्शन लिया था और वह ठप रहने लगा। पीड़ित ने बीएसएनएल कार्यालय में शिकायत की, लेकिन वहां से शिकायत का निस्तारण नहीं किया और ब्रॉड बैंड का शुल्क लेते रहे। इसके बाद पीड़ित ने बीएसएनएल के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली में शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की थी। वादी का पक्ष सुनने के बाद अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता, सदस्य अमरजीत कौर ने विपक्षीगण पर 4244 रुपये परिवाद दायर छह प्रतिशत ब्याज सहित देने, परिवादी व उनके बच्चों को हुई मानसिक, आर्थिक, शारीरिक क्षति के लिए 15 हजार रुपये व वाद व्यय पांच हजार रुपये देने के लिए एसडीओ व महाप्रबंधक दूर संचार विभाग को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed