फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction work on the way to CHC stopped

सीएचसी के रास्ते में चल रहा निर्माण कार्य रुकवाया

Thu, 06 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Construction work on the way to CHC stopped
कांधला। सीएचसी मार्ग पर अनाधिकृत निर्माण की शिकायत पर डिप्टी कलक्टर, नगर पालिका ईओ निकिता शर्मा जांच करने पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया। प्रधान के पति और अन्य लोगों को निर्माण कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे रोड स्थित सीएचसी प्रभारी डॉ. रामबीर सिंह ने एसडीएम कैराना संदीप कुमार से मामले में शिकायत की थी। उन्होंने कांधला देहात के प्रधान के पति चमन सिद्दीकी सहित अन्य लोगों पर सीएचसी मार्ग पर अनाधिकृत रूप से दरवाजा लगाने का आरोप लगाया था। आरोप है कि सीएचसी प्रभारी के समझाने के बावजूद मार्ग से अनाधिकृत निर्माण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने नगर पालिका ईओ निकिता शर्मा को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिस पर ईओ ने बुधवार को निरीक्षण किया और निर्माण रुकवा दिया। दोबारा निर्माण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पति चमन सिद्दीकी का कहना है कि पूर्व में हुए बैनामे के आधार पर रास्ते पर एक दरवाजा और दुकान स्थापित थी। जिसमें 2017 के कमीशन के दौरान हुई जांच के उनके पास दस्तावेज उपलब्ध हैं। उसी के आधार पर वह इस रास्ते पर दुकानों का निर्माण करा रहे हैं, गलत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed