फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction work of platform of Silawar Railway Halt started

Shamli News: सिलावर रेलवे हाल्ट के प्लेटफार्म का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 18 Aug 2024 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Construction work of platform of Silawar Railway Halt started
शामली। बारिश से सिलावर रेलवे हाल्ट का प्लेटफार्म धंसने, 100 मीटर चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के बाद शनिवार को मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। दूसरे दिन शामली से सीनियर सेक्शन इंजीनियर निर्माण थान सिंह ने सिलावर हाल्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात्रि आई बारिश के बाद सिलावर प्लेटफार्म में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं थीं। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था। शुक्रवार को घटना की सूचना पर शामली रेलवे स्टेशन से सहायक मंडल अभियंता वीरेंंद्र सिंह, सेक्शन इंजीनियर थान सिंह आदि की टीम ने सिलावर हाल्ट का जायजा लिया था। दोनों अधिकारियों ने रेलवे ठेकेदार को तलब करके सिलावर हाल्ट की चहारदीवारी कराने के निर्देश दिए थे। रेलवे ठेकेदार ने शनिवार को सिलावर हाल्ट की चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन


-लापरवाही का जिम्मेदार कौन

सिलावर हाल्ट के प्लेटफार्म में दरारें आने और चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है। इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। हालांकि सीनियर सेक्शन इंजीनियर थान सिंह का कहना है कि सिलावर हाल्ट का कार्य निर्माणाधीन है। ठेकेदार ने प्लेटफार्म पर सीमेंट डालने का कार्य किया। यात्री संघ से जुड़े अनुज कुमार मित्तल, राजेश का कहना है कि रेलवे के अधिकारियों को मामले की पड़ताल कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed