फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction work of Ambala-Shamli Economic Corridor will not start before six months

Shamli News: छह माह से पहले शुरू नहीं होगा अंबाला-शामली इकोनमिक काॅरिडोर का निर्माण कार्य

Tue, 28 Mar 2023 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Ambala-Shamli Economic Corridor will not start before six months
- जंगल में सरकारी भूमि पर पेड़ कटने की अनुमति न मिलने से आ रही बाधा
विज्ञापन

- सहारनपुर-शामली में 46 किमी में से 28 किमी पर भूमि पर कब्जा मिला कब्जा
विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बहु प्रतीक्षित छह लेन का 121 किमी लंबाई वाला अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड इकोनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट की यदि दस दिन में निर्माण एजेंसी को 90 प्रतिशत भूमि पर कब्जा नहीं मिला तो अंबाला-शामली इकोनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे का बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
121 किमी लंबाई का अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड इकाेनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे में शामली जिले के 12 गांव और 29 गांव सहारनपुर जिले के शामिल है। शामली जिले में 15 किमी में से दस किमी और सहारनपुर जिले में 31 किमी में से 18 किमी कुल 67 प्रतिशत भूमि पर निर्माण एजेंसी को अलग-अलग जगह कब्जा मिला है। निर्माण एजेंसी को अगले दस दिनों में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेेस वे के प्रोजेक्ट हैंडओवर नहीं हुआ तो बरसात के बाद एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर केके शर्मा ने बताया कि एक्सप्रेसवे का सहारनपुर जिले की यमुना नदी से थानाभवन क्षेत्र के गोगवान जलालपुर तक 46 किमी कार्य का निर्माण किया जाना है। सहारनपुर जिले में जंगल और लीज पर दी गई सरकारी भूमि पर पेड़ों के कटान की अनुमति अभी नहीं मिली है। जिसके चलते वहां 90 प्रतिशत भूमि पर कब्जा नहीं मिल पाया है। करीब पांच किमी क्षेत्र में बाग में पेड़ कटने की अनुमति वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से नहीं मिली है। इस मामले में सहारनपुर के डीएम अखिलेश कुमार सिंह, सहारनपुर के भूमि अध्यापित अधिकारी के साथ सोमवार को बैठक कर चुके हैं। उनका कहना है कि थानाभवन में उनका प्लांट पूरी तरह तैयार हो चुका है, लेकिन बरसात के बाद अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड इकोनमिक काॅरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

153 करोड रुपये का शामली में बंट चुका है कि किसानों को मुआवजा
एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अंबाला-इकोनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे का 180 करोड़ रुपये में से 153 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। 37 करोड़ रुपये का मुआवजा विवादित भूमि का रह गया है। विवाद समाप्त कर बाकी मुआवजा भी वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed