फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction stopped by posting a notice on the business complex

व्यवसायिक कांप्लेक्स पर नोटिस चस्पा कर निर्माण रुकवाया

Thu, 20 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Construction stopped by posting a notice on the business complex
शामली। विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना शहर के वीवी इंटर कालेज रोड पर बन रहे एक व्यवसायिक कांप्लेक्स पर निर्माण कार्य रोकने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव की रिपोर्ट के आधार पर डीएम के आदेश पर ये कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

तहसीलदार के अनुसार मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया था कि शामली के वीवी इंटर कालेज रोड पर अतुल और कपिल बंसल द्वारा प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा कानूनी कार्रवाई करते हुए वाद की कार्रवाई की गई है लेकिन इनके द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सचिव ने निर्माण कार्य रुकवाने का अनुरोध डीएम से किया था। डीएम ने इस अनुरोध के आधार पर शामली एसडीएम और कोतवाली पुलिस को तत्काल निर्माण रुकवाकर रिपोर्ट मांगी थी। डीएम के इसी आदेश के आधार पर देर शाम तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कांपलेक्स में निर्माण कार्य रोकने संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया है। एसडीएम और कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से डीएम को रिपोर्ट भी भेज दी जाएगी। गौरतलब है कि शहर के बीचों बीच वीवी इंटर कालेज के निकट बन रहे इस कांपलेक्स का निर्माण काफी समय से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed