{"_id":"5f1c7c5c8ebc3e9ff52cb8d2","slug":"construction-of-shamli-bypass-will-be-completed-in-one-year-shamli-news-mrt4930563143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में पूरा होगा शामली बाइपास का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में पूरा होगा शामली बाइपास का निर्माण
विज्ञापन
एक साल में पूरा होगा शामली बाईपास का निर्माण
शामली। जाम से मुक्ति के लिए 12 किलोमीटर प्रस्तावित शामली बाईपास का निर्माण एक साल में पूरा होने की उम्मीद है। शामली बाईपास पर मिट्टी डालने का कार्य लगभग 50 फीसद हो चुका है। लॉकडाउन और बारिश के चलते काम प्रभावित रहा।
दिल्ली- शामली-सहारनपुर हाईवे पर शामली में जाम से मुक्ति के लिए 12 किमी बाईपास प्रस्तावित किया गया था। पिछले दस साल से प्रस्तावित बाईपास में शामली, बनत, सेहटा, ताजपुर सिंभालका, बलवा गांव की कुल 36.6344 हेक्टेयर भूमि में से 31.5609 हेक्टेयर का किसानों से बैनामा लेकर खरीदने का कार्य पूरा हो गया है। 5.0735 हेक्टेयर भूमि का अभी क्रय की जानी है। पिछले एक साल से शामली बाईपास की खरीदी गई भूमि का अधिग्रहण करने और मिट्टी डालने का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की मेरठ की निर्माण एजेंसी कृष्णा कंपनी से कराया जा रहा है। शामली भौंराकलां मार्ग पर सेहटा गांव से शामली तहसील बनत की ओर पांच सौ मीटर व सेहटा गांव से लेकर मेेरठ-करनाल मार्ग पर ताजपुर सिंभालका गांव के पास तीन किमी लंबाई में मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। सिंभालका से बलवा गांव की ओर मात्र पांच सौ मीटर तक मिट्टी डालने का कार्य किया गया है। बाईपास पर मिट्टी का करीब 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। कार्य देख रहे जितेंद्र बालियान का कहना है कि एक साल में दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग का चौड़ीकरण व शामली बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। शामली बाईपास पर बरसात के कारण मिट्टी डालने का कार्य प्रभावित है। बरसात के बाद मिट्टी डालने का कार्य में तेजी आएगी। उनका कहना है कि बागपत से लेकर शामली बाईपास की सीमा तक दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग का चौड़ीकरण का प्रथम चरण का कार्य अक्तूबर माह तक पूरा कर दिया जाएगा। पिंजोखरा- खदरावली गांव की सीमा तक फोरलेन कार्य पूरा हो चुका है। खंदरावली से बलवा गांव तक चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। दूसरे चरण का चौड़ीकरण कार्य पिछले सात माह से सिक्का से लेकर सहारनपुर जिले के बाईपास तक चल रहा है।
फ्लाईओवर का हो रहा डिजाइन तैयार
फोटो समाचार--
शामली। दिल्ली-शामली- सहारनपुर मार्ग का निर्माण करा रही निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर दिनेश सिंघल का कहना है कि बलवा, नानौता, रामपुर मनिहारन और मेरठ करनाल मार्ग पर ताजपुर सिंभालका गांव के पास रेलवे लाइन पर 45 मीटर चौड़ाई के फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। सभी फ्लाईओवर की रेलवे विभाग से डीएडी की स्वीकृति मिल चुकी है। सभी पुलों का कार्यदायी संस्था डिजाइन तैयार करा रही है। उन्होंने बताया कि मेरठ- करनाल मार्ग के ऊपर से फ्लाईओवर जाएगा। फ्लाई ओवर बनने से शहर की सूरत बदल जाएगी और जाम से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। शामली से लेकर सहारनपुर तक 78 पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। पुलियों का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
राजमार्गों से शामली बाईपास का प्रारूप
1- दिल्ली-शामली-सहारनपुर का शामली हाईवे
बाईपास लंबाई - 12 किमी,
शामिल गांव: बलवा, सिंभालका, सेहटा, शामली, बनत।
आवश्यक भूमि: भूमि 36.6344 हेक्टेयर
2- पानीपत- खटीमा फोरलेन हाईवे
बाईपास लंबाई: 10 किलोमीटर
शामिल गांव: बनत, बलवा, लिलौन, खंदरावली, ऐरटी, कंडेला
----------
3- मेरठ- करनाल हाईवे
बाईपास लंबाई: 15 किलोमीटर
शामिल गांव: शामली, करोड़ी, गोहरनी, मुंडेट, बधेव, नया गांव टपराना।