फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of oxygen plant started in district hospital

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू

Thu, 17 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of oxygen plant started in district hospital
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में एनएफ हेल्थ केयर संस्था द्वारा ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। प्लांट में 45-45 लीटर प्रति मिनट क्षमता की दो मशीनें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान देश प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की सांसे अटकी रहीं। इसे देखते हुए जिले में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण की कवायद शुरू की गई, ताकि मरीजों को पर्याप्त मात्रा में समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके। इसके तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सफल कुमार ने बताया कि एनएफ हेल्थ केयर संस्था की तरफ से जिला चिकित्सालय में 45-45 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई करने की क्षमता वाली दो मशीनों का प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। बुधवार को दोनों मशीनें लगाए जाने का काम किया गया। इसके बाद पाइप लाइन से मशीनों को जोड़ा जाएगा। जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed