{"_id":"623e0ae574d30b5a786eaaa1","slug":"construction-of-flyover-could-not-start-on-the-highway-shamli-news-mrt5818329134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण नहीं हो सका शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण नहीं हो सका शुरू
विज्ञापन
कैराना। पिछले चार माह से पानीपत रोड पर ग्रामीणों के विरोध के चलते हाईवे निर्माण का कार्य रोक दिया गया था। शुक्रवार को एसडीएम और एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके पर जाकर कार्य शुरू कराने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों द्वारा विरोध के चलते कार्य दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।
पानीपत के सिवाह से नगीना तक जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड एनएच 709 एडी का निर्माण कर रही है। हाईवे कंपनी यमुना पुल के पास हैदरपुर में फ्लाईओवर का लगभग 70 प्रतिशत निर्माण पूरा कर लिया गया था। चार माह पहले पंजीठ, रामडा, बुच्चाखेडी, मामौर आदि के ग्रामीण हैदरपुर में फ्लाईओवर के विरोध और पंजीठ में निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। जिसके चलते हैदरपुर फ्लाई ओवर का निर्माण रुक गया था।
इसके बाद ग्रामीणों ने सरकार से गुहार लगाई तो उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन मिला। वहीं शुक्रवार को एसडीएम संदीप कुमार और जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारी हैदरपुर पहुंचे और फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया। जिसके बाद ग्रामीण दोबारा एकत्र हो गए। पंजीठ निवासी पहल सिंह सैनी ने कहा कि उनकी दिल्ली में सड़क व परिवहन मंत्रालय से बात चल रही है। वहां से निर्णय आने के बाद ही कार्य शुरू किया जाए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को दो दिन का समय दिया। फ्लाईओवर का कार्य शुरू नहीं किया गया। केवल पंजीठ के पास सड़क निर्माण शुरू किया गया। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीण अगर दो दिन में कोई आदेश लाते हैं, तो ठीक है वरना फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया है।