{"_id":"6383ac11922fe47653534285","slug":"construction-of-flyover-and-underpass-started-shamli-news-mrt6154801133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण शुरू
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के आदमपुर भाजू के पास होता अंडरपास का निर्माण कार्य।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण शुरू
शामली। दिल्ली-उत्तराखंड और वेस्ट यूपी के पांच जिलों से गुजरने वाले छह लेन के दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी डालकर ऊंचा किया जा रहा है। जिले के शामली-भौराकलां और सिसौली मार्ग पर आदमपुर-भाजू गांव के पास निर्माण एजेंसी की ओर से छह लेन का फ्लाईओवर के पिलर निर्माण के लिए सरियों का जाल खड़ा कर दिया गया है। फ्लाईओवर के समीप आसपास के गांवों के लिए आनेजाने के लिए अंडरपास का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है।
भारत माला परियोजना के तहत दिल्ली-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाला दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रस-वे दिल्ली के अक्षर धाम से शुरू होकर बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेेस-वे के जंक्शन से खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, सूजरा, मुजफ्फरनगर जिले के खेडामस्तान, सरनावली, हिरनवाड़ा, सहारनपुर जिले के बड़गांव, अंबेहटा चांद, फिरोजपुर से होता हुआ सहारनपुर बाईपास तक प्रस्तावित है।
चार फेस में निर्माणाधीन छह लेन के इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे में मुजफ्फरनगर जिले के छह गांव और शामली जिले के 22 गांवों की 2157428 हेक्टेयर भूमि, मुजफ्फरनगर जिले के छह गांवों की 91.5478 हेक्टेयर भूमि शामिल है।
विज्ञापन
बागपत से लेकर सहारनपुर तक जिला प्रशासन छह लेन के इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमि पर निर्माण एजेंसी काबिज हो चुकी है। निर्माण एजेंसी ने एक्सप्रेस-वे की जद मेें मिट्टी डालकर ऊंचा करने का कार्य शुरू कर दिया है। जिले की सीमा तक अंडरपास, छोटे-बडे़ पुल, इंटरचेंज, पुलिया आदि का निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। शामली जिले में तीसरा फेस शामिल है। तीसरा फेस मेरठ-करनाल हाईवे के खेड़ामस्तान और लाक गांव की भूमि से शुरू होकर थानाभवन क्षेत्र के ख्यावड़ी तक पैकेज है। तीसरा फेस में शामली-भौराकला-सिसौली मार्ग पर आदमपुर और भाजू गांव के बीच में छह लेन का फ्लाईओवर निर्माण करने के लिए पिलर खड़े करने के लिए सरियों का जाल तैयार निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी के एजीएम दीपक राणा ने बताया कि दिल्ली से लेकर देहरादून तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का वर्ष 2024 तक निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। एक्सप्रेस-वे का जिले में 15 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बुटराड़ा में क्रांस जंक्शन प्रस्तावित है।
जिले के शामिल 22 गांव
-शामली जिले के गांव अब्दुलापुर मोरमाजरा, बाबरी, बंतीखेडा, इस्लामपुर भैसानी, भाजू, भिक्का माजरा, बुटराड़ा, चूनसा, गोगवान जलालपुर, हसनपुर लुहारी, कैड़ी, कांजरहेेड़ी, कासमपुर, खानपुर, खेडी पट्टी, ख्यावड़ी, लांक, नागल, नसीरपुर, रायपुर गांव शामिल है।

शामली क्षेत्र के आदमपुर भाजू के बीच निर्माणाधीन हाईवे।- फोटो : SHAMLI