{"_id":"651083996bfaa821600e4454","slug":"construction-of-approach-road-of-goharni-railway-bridge-accelerated-shamli-news-c-26-1-smrt1047-9433-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गोहरनी रेलवे पुल की एप्रोच रोड के निर्माण में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गोहरनी रेलवे पुल की एप्रोच रोड के निर्माण में आई तेजी
Mon, 25 Sep 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
मेरठ करनाल हाईवे के गोहरनी पुल को होता र्निमाण कार्य
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के टपराना-शामली बाईपास के गोहरनी रेलवे पुल पर किसानों का बेमियादी धरना खत्म होने के बाद एप्रोच रोड के निर्माण में तेजी आई है। लेकिन रुक रुक कर हो रही बारिश भी निर्माण कार्य में बाधा बन रही है।
मेरठ-करनाल हाईवे का 10 किमी लंबाई का टपराना-शामली बाईपास का गोहरनी रेलवे पुल की गोहरनी गांव की 500 मीटर एप्रोच रोड को छोड़कर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पिछले डेढ़ माह से 500 मीटर एप्रोच रोड पर मिट्टी डालने का काम चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व एप्रोच रोड पर मिट्टी डालकर भराव कार्य पूरा हो गया था। इसी दौरान बारिश होने के बाद किसानों का सर्विस लेन की मांग को लेकर बेमियादी धरना शुरू हो गया था। एक सप्ताह बाद किसानों का बेमियादी धरना समाप्त हो गया, बाद में हाईवे की निर्माण एजेंसी ने गोहरनी रेलवे पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। गोहरनी रेलवे पुल की एप्रोच रोड को मिट्टी रोडी बजरी डालकर समतल किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी के अफसरों के मुताबिक इसी माह बारिश नही रुक पाई तो टपराना-शामली बाईपास का कार्य अगले माह अक्तूबर माह में पूरा हो जाने की संभावना है।