{"_id":"5888ef934f1c1b3e0fcf4a8d","slug":"conscious-voters-isthar-government-democratically","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक मतदाता, िस्थ्ार सरकार, मजबूत लोकतंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक मतदाता, िस्थ्ार सरकार, मजबूत लोकतंत्र
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
program
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ डीएम और सीडीओ ने किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न स्कूल व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने शहर में रैली निकाली।
रैली का शुभारंभ वीवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुई कॉलेज में आकर संपन्न हुई। जिसके बाद डीएम सुजीत कुमार ने सभी शिक्षकों व बच्चों को मतदाता जागरूकता के तहत सत प्रतिशत मतदान कराने की शपथ दिलाई। कहा कि अबकी बार सभी मतदान की पर्ची मतदान से पहले दिन ही बांटने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जनपद के सभी बीएलओ को सबसे ज्यादा अच्छा कार्य करने वालों व स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों व कॉलेजों में प्रतियोगिताओं में विजेताओं को डीएम व सीडीओ ने प्रशस्ति पत्र व पुुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सीडीओ यशु रुस्तगी ने सभी बच्चों को मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान डीआईओएस एमएस सिद्दीकी, प्रधानाचार्य एसके आर्य व अन्य शिक्षकगण व बीएलओ मौजूद रहे। वही बनत स्थित बीएसए कार्यालय पर मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
शुभारंभ बीएसए चंद्रशेखर ने झंडी दिखाकर किया। रैली कस्बा बनत की गलियों से होते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आकर समापन हुआ। समापन के बाद सभी को बीएसए ने शपथ दिलाई। इस दौरान भारत भूषण त्यागी, योगेश राठी, खलील, इमरान, नवीन, इंदू, स्वेता, रश्मि, अदिति आदि मौजूद रहे।
जागरूकता रैली निकाल मतदान की दिलाई शपथ
जलालाबाद । राष्ट्रीय मतदान दिवस पर कस्बे के स्कूल, कॉलेजों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कस्बे और गांव में घूमकर रैली निकाली। प्रधानाध्यापकों ने बच्चों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।
बुधवार को नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज मंडी भास्कर गंज जलालाबाद के छात्रों ने कॉलेज परिसर से मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ प्रबंधक परवेज खान ने किया। रैली ग्राम मंडी भास्कर गंज, रेलवे स्टेशन चौक व रेल मार्ग से होती हुई नगर पंचायत से होते हुए कॉलेज के प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई।
प्रधानाचार्य अदीब अहमद ने मतदान करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान हरवीर सिंह, जय, ओम सिंह, जगपाल सिंह, नीरज कुमार, धर्मपाल, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, बीएसएम डिग्री कॉलेज में मतदान दिवस पर गोष्ठी आयोजित हुई। शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक समिति के चेयरमैन ठाकुर विरेंद्र सिंह सोलंकी ने किया। बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी पुंडीर ने गोष्ठी में कहा की बहनों भाइयों कन्या दान से भी बड़ा मतदान है, जिससे हमारे समाज देश का नवनिर्माण होता है।
प्राचार्य सुनील शर्मा व प्रीति पुंडीर, संजय कुमार ने मतदान का महत्व व मतदान की आवश्यकता एवं मत प्रयोग करने पर बल दिया। आतिश वर्मा ने कहा की हम सभी मतदाताओं को मतदान के दिन अपना मत देना चाहिए ताकि हमारी सरकार हमारा प्रशासन एक अच्छा सुशासन बने। कालेज परिसर में सभी छात्र छात्राओं को प्रीति ठाकुर ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। संचालन संजय कुमार ने किया। मेनपाल, शशिकांत, अजमेर सिंह, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।