फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congressmen salute Lal Bahadur Shastri

लाल बहादुर शास्त्री को कांग्रेसियों ने किया नमन

Sun, 12 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congressmen salute Lal Bahadur Shastri
शामली। जिले की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर कर गांधी गंज मंडी में गांधी और शास्त्री पार्क में पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री जी जीवन परिचय और उनकी सादगी के साथ प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उनके देश के प्रति किए गए ऐतिहासिक और अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री ने 1965 की पाकिस्तान के साथ लड़ाई में लाहौर तक भारतीय झंडा फहराने का गौरव देशवासियों को दिया। देश में अन्न के संकट के समय देशवासियों से एक दिन के व्रत का संकल्प कराया। मुख्य रूप से ओमप्रकाश शर्मा, श्यामलाल शर्मा, बाबूखान, योगेश भारद्वाज, ओमबीर उपाध्याय, पुनीत शर्मा, रविंद्र आर्य, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, प्रवीण पांचाल, अशोक जैन, विनोद अत्रि, सोमदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed