{"_id":"63e92a8d84146cccb30555f4","slug":"congressmen-distributed-charge-sheet-against-the-government-in-bidauli-shamli-news-c-14-1-115445-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: बिड़ौली में कांग्रेसियों ने बांटे सरकार के खिलाफ आरोप पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: बिड़ौली में कांग्रेसियों ने बांटे सरकार के खिलाफ आरोप पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। बिड़ौली में कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ों अभियान चलाकर लोगों व दुकानदारों से कांग्रेस नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र व सरकार के खिलाफ जारी आरोप पत्र बांटे। साथ ही पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।
यात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ नेता अच्छू मियां ने किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो गई है। भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड मौजूदा सरकार ने तोड़ दिए हैं। संसद सत्र में राहुल गांधी के सवालों से सरकार के नुमाइंदे बचने की कोशिश करते हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी सींगरा ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है और तेल से लेकर दालों के भावों में बेतहशा वृद्धि हुई है। गरीबों के लिए रसोई का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। किसानों का गला घोटकर अडानी का खजाना भरा जा रहा है। किसानों के स्थान पर उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है।
वरिष्ठ नेता फजल अली उर्फ अच्छू मियां ने कहा कि देश की आवाम सरकार की हठधर्मिता का शिकार हो चुकी है। देश को मंदिर मस्जिद के नाम पर बांटा जा रहा है। युवा कांग्रेस के राजेंद्र सिंह गोल्डी, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर चौधरी, ओमपाल अमीन, रुपक, जिला सचिव अरविंद झंझोट, रविंद्र शर्मा, सचिन खोड़समा, अमित तोमर, शुभम अत्रि आदि मौजूद रहे।