फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress workers took out a walk

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पैदल यात्रा

Tue, 10 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took out a walk
कैराना में कांग्रेसियो द्वारा निकाली गई पैदल यात्रा - फोटो : SHAMLI
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पैदल यात्रा
विज्ञापन

शामली, कैराना। डीजल, पेट्रोल और गैस व अन्य जरूरत के सामानों पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन के तहत पैदल यात्रा निकाली।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 9 व 10 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। इसके तहत सोमवार को नगर के नवाब तालाब से मोहल्ला इकरामपुरा स्थित गोशाला तक जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन चलाकर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसानों की समस्या, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में डीजल, पेट्रोल, गैस सहित आदि सामानों पर लगातार महंगाई बढ़ती जा रही हैं। महंगाई के कारण आम जनता की कमर टूट चुकी हैं। इस दौरान कांग्रेस के नेता अब्दुल हफीज, शमशेर खान, एनएसयूआई के जिला प्रवक्ता कुर्रत मेहंदी, सचिन गोयल, शोएब काजी, हैदर अब्बास व नसीम सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed